1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Dubai Flood : दुबई में बाढ़ बनी आफत , इंडियन एंबेसी ने भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Dubai Flood : दुबई में बाढ़ बनी आफत , इंडियन एंबेसी ने भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दुबई में दो दिन से  हो रही भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन असमान्य हो गया है।  है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर नाव चल रही है।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dubai Flood : दुबई में दो दिन से  हो रही भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन असमान्य हो गया है।  है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर नाव चल रही है।  घर से लेकर सड़कों तक पर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।  ऐसे में यूएई की इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कोई भी भी भारतीय व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर +971501205172, +971569950590, +971507347676, +971585754213 पर कॉल कर सकता है। उसे तुरंत मदद मुहैया कराई जाएगी।

पढ़ें :- भारतीय मूल के तुषार कुमार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, महज 23 साल की उम्र में बने एल्सट्री और बोरेहमवुड के मेयर

24 घंटे से कम समय में 254 मिमी बारिश
यूएई के नेशनल मेट्रोलॉडी डिपार्टमेंट के मुताबिक इस बार हुई बारिश ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान सीमा से सटे शहर अल ऐन में 24 घंटे से भी कम समय में 254 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग के मुताबिक 1971 में संयुक्त अरब अमीरात के गठन से भी पहले वर्ष 1949 में जब से रिकॉर्ड बनना शुरू हुआ है उसके बाद से पहली बार इतनी बारिश दर्ज की गई है।

बाजारों और मेट्रो स्टेशनों पर घुटने तक पानी
दुबई में भारी बारिश के बाद से अभी तक कई इलाकों से पानी निकाला जा रहा है। शॉपिंग सेंटर मॉल के अलावा मेट्रो स्टेशन परिसर में भी घुटने तक पानी भरा था।

25 मिनट फ्लाइट्स रहीं डिले
भारी बारिश के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को  अपनी फ्लाइट डिले करनी पड़ी। दुबई में बारिश से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई स्कूल और दफ्तर भी बंद कर दिए गए हैं।

पढ़ें :- पाक आतंक को पनाह देना बंद करे, वरना तय करे कि 'वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का : उपेंद्र द्विवेदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...