सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, यूपी (UP)में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा (BJP) दूसरे दलों में करती थी। अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है।
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, यूपी (UP)में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा (BJP) दूसरे दलों में करती थी। अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है। इसीलिए भाजपा (BJP) अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा (BJP) में कोई नहीं है।
भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है।
तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है।
जनता के बारे में सोचनेवाला…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 17, 2024
पढ़ें :- पटना में खान सर के कोचिंग पर ताबड़तोड़ हमला, अगले आदेश तक लगा ताला, छात्र सड़कों पर उतरे!
उपचुनाव में हार के डर से स्थगित किया डिजिटल अटेंडेंस का फरमान
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने कहा कि भाजपा सरकार ने आने वाले उपचुनाव में हार के डर से शिक्षकों की ‘डिजिटल अटेंडेंस’ (Digital Attendance) और लखनऊ में पंतनगर व इंद्रप्रस्थ के ध्वस्तीकरण का फरमान स्थगित किया है। इसे पूरी तरह से निरस्त होना चाहिए।
भाजपा सरकार ने उपचुनाव में हार के डर से शिक्षकों की ‘डिजिटल अटेंडेंस’ व लखनऊ में ‘पंतनगर व इंद्रप्रस्थ के ध्वस्तीकरण’ का फरमान स्थगित किया है, इसे पूरी तरह से निरस्त होना चाहिए।
भाजपा का असली चेहरा शिक्षकों व आम जनता के सामने आ गया है। शिक्षक व आम जनता भाजपा को उपचुनाव ही नहीं,…
पढ़ें :- TMC Split : टीएमसी के बागी MLA ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, 59 विधायकों के समर्थन का दावा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 16, 2024
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा (BJP) का असली चेहरा शिक्षकों व आम जनता के सामने आ गया है। शिक्षक व आम जनता भाजपा (BJP) को उपचुनाव ही नहीं, अगला हर चुनाव हराएगी। जनता ने भाजपा सरकार (BJP Government) की मनमानी के बुलडोजर के ऊपर जनशक्ति का बुलडोजर चला दिया है।