Taiwan Earthquake: ताइवान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.4 रही और इसका केंद्र देश के युजिंग से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, ताइवान में मंगलवार देर रात 12.17 बजे आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 27 लोग घायल हो गए। कई घरों की छतें गिर गयीं।

ताइवान में आए भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। बचाव दल अभी नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि मामूली रूप से घायल 27 लोगों को अस्पताल भेजा गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं भूकंप के तेज झटकों से एक पुल भी ढह गया है। इससे पहले साल 2024 अप्रैल में पूर्वी तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। इस दौरान कई बड़ी इमारतें धराशायी हो गयी थीं।
बता दें कि ताइवान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। जिसके कारण इस देश को भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है, यह इलाका दो टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है। जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। ताइवान में साल 2016 में आए भूकंप में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप ने 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।