1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. South Korea Earthquake : दक्षिण कोरिया में बुआन के निकट महसूस किए गए भूकंप के झटके , सहम गए लोग

South Korea Earthquake : दक्षिण कोरिया में बुआन के निकट महसूस किए गए भूकंप के झटके , सहम गए लोग

दक्षिण कोरिया में दक्षिण-पश्चिमी काउंटी बुआन के निकट क्षेत्र में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

South Korea Earthquake : दक्षिण कोरिया में दक्षिण-पश्चिमी काउंटी बुआन के निकट क्षेत्र में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। खबरों के  मुताबिक, यह 2024 में दक्षिण कोरिया में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था लेकिन बुधवार सुबह तक किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं थी।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

खबरों के अनुसार, उत्तरी जिओला प्रांत में अग्निशमन विभाग की एक अधिकारी जो हे-जिन ने बताया कि अधिकारियों को निवासियों से लगभग 80 कॉल प्राप्त हुईं जिनमें उन्होंने भूकंप आने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि भूकंप की वजह से बुआन में एक घर की दीवार टूटने की खबर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...