1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3.  रोटी में घी लगा कर खाना आपके सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक 

 रोटी में घी लगा कर खाना आपके सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक 

रोटी में घी लगाना कर खाना हर घर में आम बात है। ये कोई एक दो घर कि कहानी नही है बल्कि घर घर कि कहानी है। जैसे कि जब हमारे यहां मेहमान आते हैं तो हम लोग उनके स्वागत के लिए खाने के साथ रोटी में घी लगा कर देते हैं। कुछ लोग रोटी को सुंदर बनाने के लिए आटे में घी डालकर रोटी बनाते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। रोटी में घी लगाना कर खाना हर घर में आम बात है। ये कोई एक दो घर कि कहानी नही है बल्कि घर घर कि कहानी है। जैसे कि जब हमारे यहां मेहमान आते हैं तो हम लोग उनके स्वागत के लिए खाने के साथ रोटी में घी लगा कर देते हैं। कुछ लोग रोटी को सुंदर बनाने के लिए आटे में घी डालकर रोटी बनाते हैं। घी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी में घी लगा कर खाना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ें :- चाचा कर्नाटक में कांग्रेस विधायक, पिता DHO... डॉक्टर बेटी 6 महीने से सरकरी क्लीनिक नहीं गई, 70 हजार रूपये सैलरी मिलती रही

पतंजलि के co founder आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna, co-founder of Patanjali) ने एक इंटरव्यू बताया कि रोटी में घी लगाकर खाना हमारे सेहत के सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। ये हमारे पाचन क्रिया पर असर डालता है।

घी में क्या-क्या होता है?

इसके साथ ही बालकृष्ण ने कहा कि घी हमारे सेहत का खजाना है। इसमें फैटी एसिड ,vitamin A,D,K पाया जाता है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। खासकर गाय की घी जिसे अमृत माना जाता है। ये दिमाग को ताकत देता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है।

रोटी पर क्यूं नही लगाना चाहिए घी?

पढ़ें :- पतंजलि घी को नकली कहना ब्रजभूषण शरण सिंह पर पड़ा भारी, बाबा रामदेव की कंपनी ने दायर किया 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा

बालकृष्ण ने कहा की जब हम रोटी पर घी लगते हैं तो ये एक परत बना लेता है। ये परत हमारे पाचन क्रिया को कमजोर बनाता है जिससे हमे गैस, एसिडिटि ,भारीपन की परेशानी होती है। खासकर रात में तो बिलकुल भी घी लगाकर रोटी ना खाएं। ये और भी ज्यादा नुकसान कर सकता है।

घी खाने का सही तरीका

अगर आप घी के साथ रोटी खाना चाहते हैं तो आप घी को अपने दाल और सब्जी में शामिल करे। ऐसा करने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहेगी।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...