1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन तक तब पहुंचेगी जब किसान हमारा खुशहाल होगा : अखिलेश यादव

अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन तक तब पहुंचेगी जब किसान हमारा खुशहाल होगा : अखिलेश यादव

इटावा में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव (National Chief General Secretary Ram Gopal Yadav) के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों का सवाल कोई नया नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

इटावा। इटावा में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव (National Chief General Secretary Ram Gopal Yadav) के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों का सवाल कोई नया नहीं है। इसके पहले भी कई किसान संगठनों ने एमएसपी (MSP) की मांग की थी। किसानों के लिए काले कानून बने। बीजेपी सरकार ने तीन काले कानून बनाये थे और इसके चलते बड़ी संख्या में किसानों ने जान दे दी थी। जब चुनाव आया, तो सरकार ने तीन कानूनों को वापस ले लिया। एमएसपी (MSP)  का कानूनी अधिकार किसानों को मिले। एक तरफ आप स्वामीनाथन जी को भारत रत्न सम्मान दे रहे हैं। वहीं आप किसानों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। सरकार की नीयत साफ नहीं है।

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

पढ़ें :- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी आकाश आनंद की वापसी पर हो सकता है विचार : मायावती

इटावा में बन रहे केदारेश्वर मंदिर पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कहा कि इस मुद्दे पर तभी बोलूंगा, जब आप लोगों को वहां पर लेकर चलूंगा। केजरीवाल और अखिलेश के राममंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तुम बहुत छोटे पत्रकार हो, जो मैंने सदन में कहा है, वही बात को फिर से दोहराता हूं। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि राजनीति में ऐसा समय आता है। वही समय को हम लोग देख रहे हैं। इसमें किसी की कोई चाल नहीं है। आदमी को अपने आप को धोखा नहीं देना चाहिए। ओम प्रकाश राजभर जो कह रहे हैं, वह सही है।

पढ़ें :- VIDEO : जंगल में मिले 5 वनमानुष, नंदनकानन चिड़ियाघर में किये गए क्वारंटीन, ये ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे बड़ा सवाल?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on BJP Govt) ने कहा कि देश का किसान सरकार के खिलाफ खड़ा है। सरकार हर वो हथकंडा अपना रही है, जिससे किसानों की आवाज दबाई जा सके। जिस दिन किसान मजबूत दिखाई देगा, उस दिन देश भी मजबूत होगा। देश की अर्थव्यवस्था विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगी। पीएम के अबू धाबी में कार्यक्रम को लेकर अखिलेश बोले कि दुनिया में जो मंदिर बन रहे हैं, वो कोई नए मंदिर नहीं हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के हैं। दुनिया के कोने-कोने में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर हैं। भगवान श्रीकृष्ण दुनिया भर में पहले ही चले गए थे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि तीनों काले कानून जिस सरकार ने बनाए हो, 800 से ज्यादा किसानों ने जान दे दी हो। किसान एमएसपी चाहते हैं, कम से कम कानूनी अधिकार किसानों को मिले। अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन तक तब पहुंचेगी जब किसान हमारा खुशहाल होगा। किसान आंदोलन कर रहा है, देश का किसान भाजपा से जानना चाहता है कि जिन्होंने सपना दिखाया था की आय दोगुनी हो जाएगी वो एक तरफ भारत रत्न दे रहे हैं दूसरी तरफ आप किसानों को रोकना चाहते हैं, उनकी मांग नहीं मानना चाहते हैं।।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...