1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Eknath Shinde jeevan parichay : महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कभी चलाते थे ऑटो, अब संभालेंगे सूबे की कमान

Eknath Shinde jeevan parichay : महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कभी चलाते थे ऑटो, अब संभालेंगे सूबे की कमान

Eknath Shinde jeevan parichay : महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra politics) में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के कदम से सियासी हलकों में भूचाल ला दिया था। अब एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ शाम साढ़े सात बजे शपथ ग्रहण करते ही नया इतिहास रच देंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Eknath Shinde jeevan parichay : महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra politics) में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के कदम से सियासी हलकों में भूचाल ला दिया था। अब एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ शाम साढ़े सात बजे शपथ ग्रहण करते ही नया इतिहास रच देंगे। एकनाथ शिंदे जिन्होंने शिवसेना में ठाकरे परिवार को चुनौती दी? तो आइये जानते हैं उनके पूरे जीवन सफर के बारे में…

पढ़ें :- Oppo A6V और Oppo A6i+ इस दिन होंगे लॉन्च, चेक करें- स्पेक्स और कलर ऑप्शन

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को सतारा जिले में हुआ था। पढ़ाई के लिए शिंदे ठाणे आए। 11वीं तक की पढ़ाई के बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनंद दिघे से हुई। महज 18 साल की उम्र में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ और शिंदे एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे।

करीब डेढ़ दशक तक शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद 1997 में शिंदे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा। 1997 के ठाणे नगर निगम चुनाव में आनंद दिघे ने शिंदे को पार्षद का टिकट दिया। शिंदे अपने पहले ही चुनाव में जीतने में सफल रहे। 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने। इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने।

जानें कैसे बढ़ता गया उनका कद?

शिंदे का कद साल 2001 के बाद बढ़ना शुरू हुआ। जब उनके राजनीतिक गुरु आनंद दिघे का निधन हो गया। इसके बाद ठाणे की राजनीति में शिंदे की पकड़ मजबूत होने लगी। 2005 में नारायण राणे के पार्टी छोड़ने के बाद शिंदे का कद शिवसेना में बढ़ता ही चला गया। जब राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी तो शिंदे ठाकरे परिवार के करीब आ गए।

पढ़ें :- हॉलीवुड फिल्मों के दिवानों के लिए खुश खबरी फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान, अभिनेता विन डीजल की हो रही है वापसी

एकनाथ शिंदे 2004 में पहली बार बने विधायक

2004 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने शिंदे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया और उनको जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के मनोज शिंदे को 37 हजार से अधिक वोट से मात दी। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में शिंदे ठाणे जिले की कोपरी पछपाखडी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस सराकर में शिंदे राज्य के लोक निर्माण मंत्री रहे।

हादसे में दो बच्चों को खोया था

बात उस वक्त की है जब शिंदे पार्षद हुआ करते थे। इस दौरान उनका परिवार सतारा गया हुआ था। यहां एक हादसे में उन्होंने अपने 11 साल के बेटे दीपेश और 7 साल की बेटी शुभदा को खो दिया था। वोटिंग करते हुए एक्सीडेंट हुआ और शिंदे के दोनों बच्चे उनकी आंखों के सामने डूब गए थे।उस वक्त शिंदे के दूसरे बेटे श्रीकांत सिर्फ 13 साल के थे। श्रीकांत इस वक्त कल्याण लोकसभा सीट से शिवसेना सांसद हैं। इस घटना के बाद शिंदे काफी टूट गए थे। उन्होंने राजनीति तक से किनारा कर लिया था। इस दौर में भी आनंद दिघे ने उन्हें संबल दिया और सार्वजनिक जीवन में फिर से लेकर आए।

11 करोड़ की संपत्ति, 18 केस भी चल रहे

पढ़ें :- SC, ST और OBC समाज पर जुल्म करना अपना जन्म–सिद्ध अधिकार मानते हैं...यूजीसी के नियम का विरोध करने वालों पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना

2019 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे ने जो हलफनामा दिया था उसके अनुसार उनके ऊपर कुल 18 आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें आग या विस्फोटक पदार्थ से नुकसान पहुंचाने, गैरकानून तरीके से इकट्ठा हुई भीड़ का हिस्सा होना, सरकारी कर्मचारी के आदेशों की अवहेलना करने जैसे आरोप हैं। इस हलफनामे के मुताबिक शिंदे के पास कुल 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 2.10 करोड़ से ज्यादा की चल और 9.45 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति घोषित की गई थी।

कॉन्ट्रैक्टर हैं शिंदे और उनकी पत्नी

चुनावी हलफनामे में शिंदे ने खुद को कॉन्ट्रैक्टर और बिजनेसमैन बताया है। उनकी पत्नी भी कंस्ट्रक्शन का काम करती हैं। शिंदे ने विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी, घरों से आने वाले किराये और इंटरेस्ट से होने वाली कमाई को अपनी आय का जरिया बताया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...