भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन के आश्रय सदन में निवासरत वृद्ध विधवा माताएं ने अपने भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने हाथों से तैयार की गई भगवान श्री राम, श्री कृष्ण एवं मोदी के चित्र लगी 1001 राखियां भेज रही हैं। वहीं परिक्रमा मार्ग स्थित विधवा मैत्री घर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन के आश्रय सदन में निवासरत वृद्ध विधवा माताएं ने अपने भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने हाथों से तैयार की गई भगवान श्री राम, श्री कृष्ण एवं मोदी के चित्र लगी 1001 राखियां भेज रही हैं। वहीं परिक्रमा मार्ग स्थित विधवा मैत्री घर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
आपको बताते चलें कि, इस बार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तस्वीर के साथ साथ पीएम मोदी की रंगीन फोटो वाली राखियां सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से मां शारदा महिला आश्रय सदन और राधाटीला आश्रम और तरास मंदिर आश्रम में रहने वाली वृद्ध विधवा माताओं के द्वारा तैयार की गई हैं। सुलभ के द्वारा इन आश्रमों में रहने वाली विधवा माताओं की देखभाल की जाती है। गौरतलब है कि, पिछले कुछ साल पहले तक कुछ विधवा माताएं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पीएम के घर जाती थीं। इस बार भी प्रधानमंत्री कार्यालय से सम्पर्क किया गया है। यहां से चार माताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने जाएंगी।
संस्था के अध्यक्ष कुमार दिलीप पाठक ने कहा कि सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और जाने माने समाज सुधारक स्वर्गीय डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक द्वारा विधवा माताओं के लिए राखी बनाने का कार्यक्रम शुरू कराया था और वे ख़ुद भी राखी बंधवाने वृंदावन आते थे। इस वर्ष राखी बनाने का कार्य यहां के महिला आश्रमों में किया गया। माताओं ने दो टोकरी में अपने द्वारा बनाई गई राखी क़ो सजा कर प्रधानमंत्री के लिए दिल्ली भेज रही हैं। साथ ही माताओं ने उन्हें भी राखी बांधी है।
वहीं, परिक्रमा मार्ग स्थित विधवा मैत्री घर आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थापक लेफ्टिनेंट जनरल भूपेन्द्र सिंह ने मतों से राखी बनवाकर में भाई का प्यार दिया। बताया कि उनके एवं उनकी पत्नी बिन्नी सिंह के द्वारा लगातार कई वर्षों से समाज हित में अनेक क्रियाकलाप किया जा रहे हैं। आज इन माता के साथ रक्षाबंधन का पर्व बनाकर हृदय को अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है। बिन्नी सिंह ने कहा कि आज इन माता के साथ त्योहार पर जो खुशी का अनुभव किया है उसके लिए शब्द नहीं है बताया कि मैत्री घर में लगभग 100 माताएं निवास कर रही हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ 108 वर्षीय वृद्ध माता रेनू दासी द्वारा सेवानिवृत लेफ्टिनेंट भूपेंद्र सिंह को राखी बांधकर किया। इस अवसर पर बीना महतो, संध्या मंडल कात्यानी पाल सुशील पांडे महेश बाबा रेखा डॉक्टर सत्येंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।