1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘यमुना में जहर’ विवाद में चुनाव आयोग ने केजरीवाल को भेजा दूसरा नोटिस; कल तक मांगा इन सवालों का जवाब

‘यमुना में जहर’ विवाद में चुनाव आयोग ने केजरीवाल को भेजा दूसरा नोटिस; कल तक मांगा इन सवालों का जवाब

Delhi 'Poison in Yamuna' controversy: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में 5 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले 'यमुना में जहर' विवाद को लेकर आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस मामले में चुनाव आयोग (Election Commission) ने केजरीवाल को दूसरा नोटिस भेजा है। जिसमें आयोग ने उनसे कई सवाल पूछे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi ‘Poison in Yamuna’ controversy: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में 5 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले ‘यमुना में जहर’ विवाद को लेकर आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस मामले में चुनाव आयोग (Election Commission) ने केजरीवाल को दूसरा नोटिस भेजा है। जिसमें आयोग ने उनसे कई सवाल पूछे हैं।

पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय

पीटीआई के अनुसार, चुनाव आयोग (Election Commission) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को भेजे नोटिस में कहा है कि अरविंद केजरीवाल यमुना में अमोनिया (Ammonia) की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने के आरोपों के साथ न जोड़ें। आयोग ने केजरीवाल से पूछा है कि नदी के पानी को जहरीला बनाने के उनके उस आरोप पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए, जिससे विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ सकता है।

चुनाव आयोग (Election Commission) ने पानी मे जहर मिलाने के मामले में केजरीवाल से 5 सवाल पूछे हैं। केजरीवाल से इन सवालों का जवाब कल शुक्रवार 31 तारीख तक देने को कहा गया है।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से मांगा इन सवालों का जवाब

1. हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किस प्रकार का जहर मिलाया?

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

2. इस जहर की मात्रा, प्रकृति और इसे पहचानने की विधि का क्या प्रमाण है, जिससे नरसंहार हो सकता था?

3. जहर कहां पर पाया गया था?

4. दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने इसे कहां और कैसे पहचाना?

5. इंजीनियरों ने जहरीले पानी को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए कौन सा तरीका अपनाया?

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...