1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Elon Musk X Money : एलोन मस्क अगले महीने लॉन्च करेंगे X Money , यूजर्स को मिलेगा नया डिजिटल पेमेंट फीचर

Elon Musk X Money : एलोन मस्क अगले महीने लॉन्च करेंगे X Money , यूजर्स को मिलेगा नया डिजिटल पेमेंट फीचर

अब सोशल मीडिया यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर X Money नया डिजिटल पेमेंट फीचर मिलने वाला है। अमेरिका टेक दिग्गज Elon Musk जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया सिस्टम लॉन्च करने वाले हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Elon Musk X Money : अब सोशल मीडिया यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने के लिए X Money नया डिजिटल पेमेंट फीचर मिलने वाला है। अमेरिका टेक दिग्गज Elon Musk जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया सिस्टम लॉन्च करने वाले हैं। इसके तहत यूजर्स एक्स पर डिजिटल पेमेंट भी कर पाएंगे। Elon Musk ने घोषणा की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जल्द ही X Money नाम का डिजिटल पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। यह फीचर अगले महीने अप्रैल से शुरुआती चरण में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है। अगले महीने से शुरू हो रहे इसके पब्लिक एक्सेस के साथ ही डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च Poco X8 Pro Max, ब्रांड ने किया कंफर्म

Visa जैसी दिग्गज कंपनी के साथ हाथ मिलाकर मस्क ने साबित कर दिया है कि X अब केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक फाइनेंशियल पावरहाउस बनने की राह पर है। एलन मस्क के इस नए फीचर का उद्देश्य यह है कि यूजर्स को पैसे ट्रांसफर करने या भुगतान करने के लिए किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत न पड़े। अगर यह फीचर पूरी तरह शुरू हो जाता है तो यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ही पीयर-टू-पीयर पेमेंट यानी सीधे एक-दूसरे को पैसे भेज सकेंगे।

एलन मस्क के अनुसार एक्स ऐप में एक वॉलेट टैब दिखाई देगा, जहां से यूजर्स अपने पैसे और पेमेंट से जुड़े काम कर सकेंगे। नए X Money के आने से यूजर्स सीधे दूसरे एक्स यूजर को पैसे भेज सकेंगे। साथ ही Bank account or debit card से पैसा वॉलेट में भी जोड़ सकेंगे। वॉलेट बैलेंस ऐप के अंदर ही शो होगा। खास बात यह है कि इस फीचर में यूजर्स को Offers on transactions और Cashback का भी लाभ मिलेगा। वर्चुअल या फिजिकल डेबिट कार्ड से ऐप के बाहर भी खर्च किया जा सकेगा। वॉलेट में रखे पैसे पर लगभग 6 प्रतिशत तक सालाना रिटर्न मिलने की संभावना बताई गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...