1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मतदाता सत्यापन अभियान में बेहतरीन कार्य,बीएलओ को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

मतदाता सत्यापन अभियान में बेहतरीन कार्य,बीएलओ को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

वोटर वेरिफिकेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इसके परिणामस्वरूप कई बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने अपने-अपने बूथों के मतदाताओं का शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र समय पर भरकर 4 दिसंबर को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर एक मिसाल पेश की।

पढ़ें :- जब 2023 में महिला आरक्षण बिल सभी दलों ने पास करवा ही दिया है तो विरोध का सवाल ही नहीं उठता : डिंपल यादव

इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों को सराहनीय मानते हुए नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित समारोह में बीएलओ शशि जायसवाल, सुमन शर्मा और मंजूबाला पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन बीएलओ के अथक प्रयासों ने मतदाता सत्यापन अभियान को नई गति और नई दिशा प्रदान की है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि

“जिन बीएलओ ने समर्पण और लगन से उत्कृष्ट कार्य किया है, उनसे अन्य बीएलओ भी प्रेरणा लें और निर्धारित समय सीमा में अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि उनके प्रयासों को भी उचित सम्मान मिल सके।”

कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अर्चना शर्मा, सभासद अनिल मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री किरण शर्मा, धर्मेंद्र शाही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें :- यूपी में रिचार्ज करने से लेकर स्मार्ट मीटर की हर समस्या के निस्तारण के लिए घर-घर चलेगा अभियान

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...