1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर खदान में धमाका: कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना, राहत-बचाव कार्य जारी

ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर खदान में धमाका: कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना, राहत-बचाव कार्य जारी

ओडिशा के ढेंकनाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पत्थर खदान में हुए धमाके के चलते कई मजदूरों के फंसे होने की संभावना है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और राहत टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि, मलबे में दबे कई मजबूरों की जान चली गयी है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ढेंकनाल। ओडिशा के ढेंकनाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पत्थर खदान में हुए धमाके के चलते कई मजदूरों के फंसे होने की संभावना है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और राहत टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि, मलबे में दबे कई मजबूरों की जान चली गयी है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पढ़ें :- ओडिशा में Cyclone Mantha का कहर , बरहमपुर में बाढ़ के हालात, घरों में घुसा सीवेज का पानी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, ढंकनाल के गोपालपुर में अवैध पत्थर खदान में धमाका हुआ है। इसमें कई मजदूरों के मारे जाने की बात कही जा रही है। हादसा शनिवार रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस—प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया। अभी राहत और बचाव अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि खदान में कितने मजदूर फंसे हैं और उनकी क्या स्थिति है।

शुरूआती जांच में सामने आया कि, खदान में विस्फोट करने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी और अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। स्थानीय अग्निशमन दल, ओडिशा आपदा प्रबंधन दल की टीमों के साथ ही डॉग स्कवायड और विभिन्न उपकरणों के साथ बचाव दल खदान में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटा है। ढेंकनाल के जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...