सऊदी अरब की राजधानी रियाद 10 अक्टूबर की शाम को एक बार फिर दो जोरदार धमाकों की आवाज से कांप उठी। King Khalid International Airport पर हुए इस हमले के बाद दहशत मच गई, एयरपोर्ट को आनन-फानन में खाली कराया गया और आसमान में Air traffic को पूरी तरह रोक दिया गया।
Saudi King Khalid Airport : सऊदी अरब की राजधानी रियाद 10 अक्टूबर की शाम को एक बार फिर दो जोरदार धमाकों की आवाज से कांप उठी। King Khalid International Airport पर हुए इस हमले के बाद दहशत मच गई, एयरपोर्ट को आनन-फानन में खाली कराया गया और आसमान में Air traffic को पूरी तरह रोक दिया गया। राजधानी रियाद स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है।
इस भयानक घटना के बाद सुरक्षा हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि भारत की प्रमुख Airline Air India और Air India Express ने रियाद के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने की मियाद बढ़ा दी है। मिडिल ईस्ट में सुलग रही जंग की आग अब International flights के लिए सीधा खतरा बन गई है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने एक अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से कहा है कि वो घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी हवाई उड़ानों को रोक दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
एयर इंडिया और Air India Express की उड़ानें लंबे समय के लिए रद्द
रियाद एयरपोर्ट पर लगातार होते हमलों और आसमान में मंडराते खतरे को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express): एयरलाइन ने 14 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।
एयर इंडिया (Air India): एयर इंडिया ने अपनी उड़ानों के रद्दीकरण को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।