1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Eye Infections Avoiding : गर्मियों में भी हो सकता है आई फ्लू  , जानें बचाव के टिप्स

Eye Infections Avoiding : गर्मियों में भी हो सकता है आई फ्लू  , जानें बचाव के टिप्स

गर्मी का मौसम तपिश के साथ  संक्रमण  से होने  वाली बीमारियां भी लाता है। गर्मियां शुरू होते ही आंखों में जलन, एलर्जी या आई फ्लू के मामले आने लगते हैं। कई लोग गर्मियों में अपनी ही लापरवाही के चलते आंखों की समस्या से जूझते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Eye Infections Avoiding : गर्मी का मौसम तपिश के साथ  संक्रमण  से होने  वाली बीमारियां भी लाता है। गर्मियां शुरू होते ही आंखों में जलन, एलर्जी या आई फ्लू के मामले आने लगते हैं। कई लोग गर्मियों में अपनी ही लापरवाही के चलते आंखों की समस्या से जूझते हैं। आंखों के संक्रमण को इग्नोर करने से आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। इसलिए यह जरूरी होता है कि गर्मी के मौसम में जैसे हम अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं, ठीक वैसे ही आंखों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। खासकर धूल, मिट्टी सहित अन्य चीजें, जो आंखों को नुकसान कर सकती हैं, उनसे दूर रहें।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

आंखों में इंफेक्शन कैसे फैलता है?
गर्मी के मौैसम में आई फ्लू से संक्रमित लोगों से हाथ मिलाने और गंदे हाथों से आंख को रब करने से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा पीडित लोगों का कपड़ा इस्तेमाल करने से भी आई फ्लू होने का चांस होता है।

आई फ्लू के लक्षण
सबसे आम लक्षण आंखों का लाल होना होता है। यह कंजक्टिवा (आंख की सफेद झिल्ली) की सूजन के कारण होता है।

आंखों में खुजली
आंखों में खुजली और जलन महसूस होना एक सामान्य लक्षण है। यह एलर्जी या संक्रमण के कारण हो सकता है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...