1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसान कह रहे हैं लगे हाथ DAP की भी फ़ुल फ़ार्म बता दीजिए… BJP पर अखिलेश यादव का निशाना

किसान कह रहे हैं लगे हाथ DAP की भी फ़ुल फ़ार्म बता दीजिए… BJP पर अखिलेश यादव का निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, किसान कह रहा है, लगे हाथ DAP की भी फ़ुल फ़ार्म बता दीजिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों खाद की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों को रात-रात भर जागकर खाद की लाइन में लगना पड़ रहा है। अपनी बारी का इंतजार करते किसान देखे जा सकते हैं। स्टॉक से अधिक डिमांड होने पर डीएपी के लिए मारामारी तक की नौबत आ रही है। रबी फसलों की बुआई को लेकर किसान खाद के लिए प्रखंड से लेकर जिला कार्यालय तक भटक रहे हैं। ऐसे में किसानों को लंबी-लंबी लाइन लगाना पड़ रहा है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

इसको लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत भी खूब हो रही है। विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, किसान कह रहा है, लगे हाथ DAP की भी फ़ुल फ़ार्म बता दीजिए। इससे शायद ये याद आ जाए कि खाद के लिए प्रदेश में किसानों की लाइनें लगी हैं। PDA कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा…

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...