1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसानों की आय तो दोगुनी न हुई पर इंतज़ार दोगुना हो गया…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

किसानों की आय तो दोगुनी न हुई पर इंतज़ार दोगुना हो गया…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने किसानों की आय दोगुनी के दावे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई पर इंतजार दोगुना हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने किसानों की आय दोगुनी के दावे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई पर इंतजार दोगुना हो गया है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

दरअसल, बुधवार को केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ने के लिए रबी की 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। कैबिनेट ने MSP में 2 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सरकार का दावा है कि, इस MSP में वृद्धि से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान, बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान पर आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स (ट्वीट) पर लिखा कि, ”कहीं कट रहा धान और कहीं कटने को तैयार है… लेकिन भाजपा सरकार का हर वादा-दावा फ़रार है… किसानों की आय तो दोगुनी न हुई पर दोगुना हुआ इंतज़ार है।”

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...