1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. एमपी में एक बार फिर सताया कोरोना का डर, एक महिला की मौत

एमपी में एक बार फिर सताया कोरोना का डर, एक महिला की मौत

बताया गया कि उन्हें काफी समय से सर्दी–खांसी थी जो कि ठीक ही नहीं हो रही थी। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई गई है। अस्पताल में कोरोना वायरस रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

By Shital Kumar 
Updated Date

इंदौर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना का डर सताने लगा है। जानकारी के अनुसार इंदौर शहर में कोरोना के कारण एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक युवक का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने इन दोनों मरीजों की जांच की थी उनमें कोरोना की पुष्टि हुई।

पढ़ें :- कलयुगी बेटे ने पहले कुल्हाड़ी से काटा मां के दोनों हाथ, बचाने आए पिता के सिर पर किया वार, भाई को कुएं फेक घर को बनाया कत्लखाना

बताया गया कि उन्हें काफी समय से सर्दी–खांसी थी जो कि ठीक ही नहीं हो रही थी। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई गई है।

अस्पताल में कोरोना वायरस रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली थी। 74 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी के कारण एडमिट किया गया था, उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। जिसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई. सोमवार को उसकी मौत हो गई। अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है जिसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत अब ठीक है।

पढ़ें :- UGC Regulations 2026 : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूजीसी से जवाब मांगा, अगले आदेश तक 2012 वाले नियम लागू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...