1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Festivals in the month of November :  नवंबर महीने में मनाए जाएंगे ये त्योहार , दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है

Festivals in the month of November :  नवंबर महीने में मनाए जाएंगे ये त्योहार , दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है

नवंबर का महीना बेहद खास है। इस महीने कई पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। महीने की शुरुआत अहोई अष्टमी से हो रही है, जहां 1 नवंबर को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Festivals in the month of November :  नवंबर का महीना बेहद खास है। इस महीने कई पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। महीने की शुरुआत अहोई अष्टमी से हो रही है, जहां 1 नवंबर को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस महीने कई बड़े त्योहार जैसे दीपावली, छठ पूजा, धनतेरस और देव दीपावली मनाए जाएंगे, वहीं सिख धर्म का प्रमुख पर्व गुरु नानक जयंती इसी माह में पड़ रही है। इसके बाद महीने का आखिरी त्योहार गणाधिप संकष्टी चतुर्थी होगा। इस महीने हर तरफ त्योहारों का उत्सव और हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है।

पढ़ें :- Chhath Puja 2026 : कद्दू-भात से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक का जानें चार दिवसीय महापर्व का पूरा विधान,पूजा कल से शुरू

इस महीने लोगों को दीपदान और गंगा स्नान करना चाहिए, जिससे उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।

• 1 नवंबर: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
• 5 नवंबर: रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
• 6 नवंबर: धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत (दिवाली उत्सव की शुरुआत)
• 7 नवंबर: नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), काली चौदस, मासिक शिवरात्रि

• 8 नवंबर: दीपावली (महालक्ष्मी पूजन)
• 10 नवंबर: गोवर्धन पूजा
• 11 नवंबर: भाई दूज (यम द्वितीया)

• 13 नवंबर: छठ पूजा (नहाय-खाय)
• 14 नवंबर: छठ पूजा (खरना)
• 15 नवंबर: छठ पूजा (संध्या अर्घ्य)
• 16 नवंबर: छठ पूजा (उषा अर्घ्य और पारण)

पढ़ें :- 12 नवम्बर 2026 का राशिफल : गुरुवार को बन रहे सुकर्मा योग में इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें आपके लिए कैसा बीतेगा दिन?

• 17 नवंबर: गोपाष्टमी
• 18 नवंबर: अक्षय नवमी (आमलकी नवमी)
• 20 नवंबर: देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी
• 21 नवंबर: तुलसी विवाह
• 23 नवंबर: वैकुण्ठ चतुर्दशी
• 24 नवंबर: देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती
• 30 नवंबर: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

इस महीने में कार्तिक स्नान और दीपदान का भी विशेष महत्व है, जो 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ संपन्न होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...