1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. फीफा वर्ल्ड कप के बीच ब्राजील को बड़ा झटका, स्टार विंगर राफिन्हा चोटिल, स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच पर संशय

फीफा वर्ल्ड कप के बीच ब्राजील को बड़ा झटका, स्टार विंगर राफिन्हा चोटिल, स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच पर संशय

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज करने के बाद ब्राजील की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विंगर राफिन्हा दाहिनी जांघ (हैमस्ट्रिंग) की मांसपेशियों में चोट के कारण फिलहाल मैदान से बाहर हो गए हैं…

By Harsh 
Updated Date

FIFA WORLD CUP 2026:  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज करने के बाद ब्राजील की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विंगर राफिन्हा दाहिनी जांघ (हैमस्ट्रिंग) की मांसपेशियों में चोट के कारण फिलहाल मैदान से बाहर हो गए हैं। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (CBF) ने मेडिकल जांच के बाद चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि राफिन्हा का गहन उपचार शुरू कर दिया गया है। हालांकि उन्हें अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है और टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह आगे के मुकाबलों में वापसी कर सकते हैं।  

पढ़ें :- एक्स्ट्रा टाइम में चमका अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में

राफिन्हा को यह चोट हैती के खिलाफ खेले गए ग्रुप-सी मुकाबले के दौरान लगी। मैच के पहले हाफ में ही उन्हें दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ ने उनका परीक्षण किया और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।ब्राजील ने यह मुकाबला 3-0 से जीत लिया, लेकिन जीत के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की सबसे बड़ी चिंता राफिन्हा की फिटनेस को लेकर रही। टीम के मुख्य कोच कार्लो एंसिलॉटी के सामने अब अगले मैच के लिए आक्रमण पंक्ति में बदलाव की चुनौती खड़ी हो गई है।  

राफिन्हा ब्राज़ील के सबसे भरोसेमंद अटैकिंग खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। मौजूदा क्लब सीजन में उन्होंने एफसी बार्सिलोना के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए ला लीगा में 13 गोल और 3 असिस्ट दर्ज किए थे। वर्ल्ड कप में भी उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले एक साल में यह उनकी चौथी हैमस्ट्रिंग इंजरी है। इसी वजह से उनकी फिटनेस को लेकर मेडिकल टीम अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।  

अब ब्राजील का अगला मुकाबला स्कॉटलैंड से होना है, जो ग्रुप-सी की तस्वीर तय करने में अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राफिन्हा का इस मैच में खेलना मुश्किल दिख रहा है, हालांकि ब्राज़ील टीम उन्हें स्क्वॉड के साथ बनाए रखेगी और जल्द वापसी की उम्मीद कर रही है। यदि वह समय पर फिट नहीं हो पाए, तो नॉकआउट चरण से पहले ब्राज़ील को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।  

पढ़ें :- IND vs ENG ODI : अब वनडे में रोहित-कोहली लेंगे इंग्लैंड से टी20 की हार का बदला, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...