1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 : रोमांचक मुकाबले में हैरी केन के गोल से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड , मैक्सिको बाहर

FIFA World Cup 2026 : रोमांचक मुकाबले में हैरी केन के गोल से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड , मैक्सिको बाहर

फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक मु​काबले में दर्शकों को बहुत उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां दिग्गज फुटबॉल टीमें टुर्नामेंट से बाहर होती जा रही हैं वहीं कुछ खिलाड़ी इतिहास रच रहें है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 :  फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक मु​काबले में दर्शकों को बहुत उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां दिग्गज फुटबॉल टीमें टुर्नामेंट से बाहर होती जा रही हैं वहीं कुछ खिलाड़ी इतिहास रच रहें है। मैक्सिको विश्व कप में हमेशा से सुखद अनुभूति के साथ ही लौटा था लेकिन रविवार को इसका उल्टा हो गया इंग्लैंड ने मैक्सिको को अंतिम 16 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित करके विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

जूड बेलिंगहैम ने 98 सेकंड के अंतराल में दो गोल किए और हैरी केन ने पेनल्टी को तब गोल में बदला जब इंग्लैंड 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था। इससे इंग्लैंड ने इस स्टेडियम में मैक्सिको को विश्व कप में पहली हार का स्वाद चखाया।

इसके बाद अब इंग्लैंड सेमीफाइनल में नॉर्वे से भिड़ेगा। ये मैच शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स (Miami Gardens) में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की खास बात ये है कि जहां 1986 के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में डियागो माराडोना के कुख्यात ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल और ‘सदी के सर्वश्रेष्ठ गोल’ की बदौलत अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया था।

बेलिंगहैम ने 80,000 से अधिक दर्शकों को उस स्टेडियम में चौंका दिया, जहां मैक्सिको 10 विश्व कप मैचों में अपराजित रहा था, जिसमें इस साल के तीन मैच भी शामिल हैं. उन्होंने 36वें मिनट में हेडर से गोल किया और फिर केन के पास पर 38वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

 

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...