1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप मैच में अमेरिका ने किया कमाल, दो मैच खेलकर ही नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप मैच में अमेरिका ने किया कमाल, दो मैच खेलकर ही नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

पूरी दुनिया इस समय फुटबॉल फीवर चल रहा है। फीफा में खेल रही टीमों के खिलाड़ी इतिहास रच रहे है। सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- फीफा वर्ल्ड कप के बीच ब्राजील को बड़ा झटका, स्टार विंगर राफिन्हा चोटिल, स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच पर संशय

FIFA World Cup 2026 :  पूरी दुनिया इस समय फुटबॉल फीवर चल रहा है। फीफा में खेल रही टीमों के खिलाड़ी इतिहास रच रहे है। सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ग्रुप डी के मुकाबले में अमेरिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया रौदते हुए 2-0 से हराया। अमेरिका इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। इस जीत के बाद अमेरिका का आगे का सफर चुनौती भरा है।

हालांकि, लगातार दो जीत के बाद भी अमेरिका टॉप पर क्वालीफाई करेगी, ऐसा नहीं है। अमेरिका के सामने अभी तुर्किए चुनौती बना हुआ है। उसे अपने आखिरी मैच में तुर्किए के खिलाफ ड्रॉ करना होगा। या फिर उसे उम्मीद करनी होगी कि पराग्वे के खिलाफ तुर्किए हार जाए। यह 1930 के बाद पहली बार है, जब अमेरिकी पुरुष टीम लगातार दो वर्ल्ड कप मैच जीतने में सफल हुई है।

सिएटल स्टेडियम में हुए मुकाबले की शुरुआत से ही अमेरिका ने आक्रामक खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच के 11वें मिनट में ही अमेरिका को इसका फायदा भी मिला। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस फोलारिन बालोगुन (Defender Cameron Burgess, Folarin Balogun) के शॉट का बचाव करते हुए अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते अमेरिका मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

पढ़ें :- फीफा वर्ल्ड कप में आज से बढ़ेगा रोमांच, दूसरे राउंड के मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...