1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा के कटक में सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

ओडिशा के कटक में सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

Odisha Hospital Fire : ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा केयर यूनिट के आईसीयू में लगी इस आग में 10 मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। इनमें से 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Odisha Hospital Fire : ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा केयर यूनिट के आईसीयू में लगी इस आग में 10 मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। इनमें से 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी थी। उस समय वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। मरीजों को बचाने के प्रयास में कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझाी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कटक के अस्पताल में आग की घटना में लोगों की मौत से वह बेहद दुखी हैं। राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

एससीबी मेडिकल कॉलेज कटक का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल माना जाता है, जहां पूरे ओडिशा से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

पढ़ें :- तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, पांच जवान शहीद, तीन की हालत गंभीर

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...