1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को गरीब बनाए रखा अब भाजपा भी वही काम कर रही है: अखिलेश यादव

पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को गरीब बनाए रखा अब भाजपा भी वही काम कर रही है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों और उनके भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प मानती है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विश्वनाथ मरकाम, राजन पटेल एवं सीमा सिंह के लिए वोट देने की अपील करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा भाजपा-कांग्रेस से अलग है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। केन्द्र और मध्य प्रदेश में भाजपा लम्बे समय से सरकार में है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में गरीबी बढ़ायी है। भ्रष्टाचार किया। मध्य प्रदेश कर्ज में डूबता चला जा रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने किसानों, गरीबों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को उनका हक और अधिकार नहीं दिया। पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को गरीब बनाए रखा अब भाजपा भी वही काम कर रही है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों और उनके भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प मानती है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विश्वनाथ मरकाम, राजन पटेल एवं सीमा सिंह के लिए वोट देने की अपील करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा भाजपा-कांग्रेस से अलग है। समाजवादी पार्टी किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण नहीं दिया। समाजवादी पार्टी ताकत में आयेगी तो पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलायेगी। जातीय जनणना कराकर सभी जातीयों को आबादी के अनुपात में हक दिलायेगी। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाएगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्संख्यकों की ताकत देखकर अब कांग्रेस भी जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय की बात कर रही है। इसी कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद जातीय जनगणना रोकी थी। राजनीति में कितना बड़ा चमत्कार हो रहा है। जो कभी सामाजिक न्याय के पक्ष में नहीं थे, वे भी अब बदलने पर मजबूर है। श्री यादव ने मध्य प्रदेश की जनता से समाजवादी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में पूरी मजबूती से गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों की लड़ाई लडे़गी। समाजवादी पार्टी वंचित वर्ग की आवाज बनेगी। मध्य प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।

 

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...