1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटों के लिए फ्लाइटों की आवाजाही पर रोक, 8 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी

दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटों के लिए फ्लाइटों की आवाजाही पर रोक, 8 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन (Delhi Airport Administration) ने आगामी 8 दिनों के लिए फ्लाइटों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह रोक सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। यानी इन दो घंटों के लिए ना तो कोई फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर आएगी और ना यहां से उड़ान भरेगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन (Delhi Airport Administration) ने आगामी 8 दिनों के लिए फ्लाइटों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह रोक सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। यानी इन दो घंटों के लिए ना तो कोई फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर आएगी और ना यहां से उड़ान भरेगी। यह रोक 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मद्देनजर लगाई गई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Delhi International Airport Limited) ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

एक्स पर एक पोस्ट में, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAM) एडाइजरी शेयर की है। इसमें कहा गया है कि “19 से 26 जनवरी तक गणतंत्र दिवस के लिए जारी नोटम के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 बजे के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर ना कोई उड़ान आएगी और ना जाएगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

बता दें, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का आवागमन होता है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL)’ ने भी यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान के बारे में जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...