उर्मिला सनावर (Urmila Sanawar) को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर (Former MLA Suresh Rathore) की बेटी दीपिका राठौर (Deepika Rathore) मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। बोलीं, उनका परिवार लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रहा था।
हरिद्वार। उर्मिला सनावर (Urmila Sanawar) को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर (Former MLA Suresh Rathore) की बेटी दीपिका राठौर (Deepika Rathore) मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। बोलीं, उनका परिवार लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि करीब डेढ़ साल पहले वह आत्महत्या करने तक के बारे में सोचने लगी थीं। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताते हुए अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई।
सोमवार को ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दीपिका राठौर (Deepika Rathore) ने कहा कि उर्मिला सनावर(Urmila Sanawar) उन्हें और उनके परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। परिवार की छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही थी। बीती 24 अक्तूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। आरोप लगाया कि रविदास धाम को अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई।
दीपिका ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल किए गए थे। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थीं। उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि आत्महत्या करने तक का विचार मन में आने लगा था, हालांकि उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। दीपिका ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा था। उर्मिला सनावर (Urmila Sanawar) की गिरफ्तारी के बाद उन्हें उम्मीद है कि मामले में आगे उचित कार्रवाई होगी और उनके परिवार को राहत मिलेगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।