नेपाल आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड अपने साथ सैकड़ों हंसली खेलती जिंदगियां बसा ले गई। इस तबाही में कई भारतीय भी लापता होगए।
Food vlogger Kripal Amanna : नेपाल आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड अपने साथ सैकड़ों हंसली खेलती जिंदगियां बसा ले गई। इस तबाही में कई भारतीय भी लापता होगए। अब खबर आ रही है कि मशहूर भारतीय फ़ूड ब्लॉगर कृपाल अमान्ना के जीजा, वी.एस. बालासुब्रमण्यम (बाली), नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई भीषण फ्लैश फ्लड (Flash Flood ) के बाद से लापता हैं। कृपाल अमान्ना ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील जारी कर उन्हें ढूंढने के लिए मदद मांगी है। लापता व्यक्ति वी.एस. बालासुब्रमण्यम (बाली) एक अमेरिकी नागरिक (US Citizen) हैं।
बालासुब्रमण्यम ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) के एक टूर ग्रुप के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे। उन्हें आखिरी बार 26 अगस्त 2026 की सुबह तिब्बत सीमा पर स्थित जिरोंग (Gyirong) इमिग्रेशन सेंटर के पास ट्रैक किया गया था।
फ़ूड ब्लॉगर कृपाल अमनना ने X पर लिखा, “ज़रूरी सूचना: कृपया मेरे जीजा V.S. बालासुब्रमण्यम (बाली) को खोजने में हमारी मदद करें, जो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।”
नेपाल के रसुवा जिले और भोटेकोशी नदी क्षेत्र में तिब्बत की ओर से आए भूस्खलन और अत्यधिक बारिश के कारण विनाशकारी बाढ़ आई है। इस आपदा में सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनमें कई भारतीय और विदेशी पर्यटक शामिल हैं।