1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया दिल्ली

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया दिल्ली

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) से सोमवार को दिल्ली लाया गया है। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) भी उनके साथ दिल्ली आए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) से सोमवार को दिल्ली लाया गया है। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) भी उनके साथ दिल्ली आए हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन (Shibu Soren) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एयर एंबुलेंस (Air Ambulance)  से दिल्ली रेफर किया गया।

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामला, तीसरे दिन भी राम जन्मभूमि पहुंची SIT

बता दें कि शिबू सोरेन (Shibu Soren) लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। राज्यसभा सांसद दिशोम ने बताया कि डॉक्टर लगातार शिबू सोरेन ( Shibu Soren)  के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। शिबू सोरेन ( Shibu Soren) को कुछ साल पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते रांची के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

UPA कार्यकाल में थे कोयला मंत्री

आपको बता दें कि शिबू सोरेन (Shibu Soren) झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष हैं। UPA के पहले कार्यकाल में वे कोयला मंत्री रह चुके हैं, हालांकि चिरुडीह हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। जब शिबू सोरेन (Hemant Soren) के पिता शोभराम सोरेन की हत्या हुई तो उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा।

पहली बार 1977 में  लड़ा लोकसभा चुनाव

पढ़ें :- यूपी में सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत

शिबू सोरेन (Shibu Soren) ने 1977 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 1980 में उन्होंने एक बार फिर चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई और चुनाव जीत गए। इसके बाद शिबू सोरेन (Hemant Soren) लगातार 1986, 1989, 1991, 1996 में चुनाव लड़े और हर चुनाव में जीत हासिल की।

तीन बार बने झारखंड के सीएम

2004 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में उन्होंने दुमका से चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। इसके साथ ही वे झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे। वर्तमान में उनके बेटे हेमंत सोरेन (Hemant Soren) झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। शिबू सोरेन (Shibu Soren) को लोग ‘गुरुजी’ उपनाम से भी जानते हैं। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने आठ बार चुनाव जीता। इसके साथ ही वह दो बार राज्यसभा सांसद भी बने।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...