1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एलडीए के पूर्व वीसी सतेंद्र यादव पर कसेगा शिकंजा, ईडी ने शुरू की जांच

एलडीए के पूर्व वीसी सतेंद्र यादव पर कसेगा शिकंजा, ईडी ने शुरू की जांच

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के पूर्व वीसी आईएएस सतेन्द्र यादव (Satendra Yadav) पर शिकंजा कसता जा रहा है। घोटाले और सम्पत्तियों में फर्जीवाड़े के मामले में ईडी (ED) ने कार्रवाई कर दी है। बताया जा रहा है कि ईडी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के पूर्व वीसी आईएएस सतेंद्र यादव (Satendra Yadav) पर शिकंजा कसता जा रहा है। घोटाले और सम्पत्तियों में फर्जीवाड़े के मामले में ईडी (ED) ने कार्रवाई कर दी है। बताया जा रहा है कि ईडी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- 'राहुल रायबरेली भी हार गए तो उसे भी छोड़ देंगे,' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

इसके साथ ही एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी से घोटाले से संबंधित दस्तावेज रिपोर्ट 15 दिन में तलब की हैं। बता दें कि, सतेंद्र यादव (Satendra Yadav) 214 से 2017 तक एलडीए के उपाध्यक्ष रहे हैं। इसी दौरान उनके पास लखनऊ के डीएम की भी जिम्मेदारी थी। बता दें कि, इनके खिलाफ सीबीआई पहले से ही जांच कर रही है।

इन पर आरोप है कि एलडीए में तैनाती के दौरान इन्होंने कई अनियमितताएं की हैं। वहीं, अब सतेंद्र यादव (Satendra Yadav)  पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ईडी ने पत्र लिखकर इनकी तैनाती के दौरान के दस्तावेज मांगे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...