1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणी का दावा एआईएडीएमके 210 सीटों पर दर्ज करेगी जीत

पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणी का दावा एआईएडीएमके 210 सीटों पर दर्ज करेगी जीत

AIADMK के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणी ने शनिवार को भरोसा जताया कि आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को ज़बरदस्त जीत मिलेगी। उन्होने कि AIADMK और उसके गठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। AIADMK के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणी ने शनिवार को भरोसा जताया कि आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) को ज़बरदस्त जीत मिलेगी। उन्होने कि AIADMK और उसके गठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। उन्होने दावा किया कि उनकी पार्टी 210 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और एडप्पादी के पलानीस्वामी मुख्यमंत्री बनेंगे। एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता की विरासत का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी ने चेन्नई को छोड़कर पार्टी के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

पढ़ें :- तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, AIADMK के साथ सीट बंटवारे से खफा कद्दावर दिग्गज नेता के अन्नामलाई विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया एलान

पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणी ने कहा कि अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और गठबंधन दलों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेलुमणी ने ज़ोर देकर कहा कि कोयंबटूर हमेशा से ही AIADMK का गढ़ रहा है। उन्होने और बताया कि पिछले 50 सालों में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट AIADMK के शासनकाल में ही लागू किए गए थे। जिन मुख्य प्रोजेक्ट्स का ज़िक्र किया गया उनमें अविनाशी फ्लाईओवर, अथिकडावु-अविनाशी पेयजल योजना और हवाई अड्डे के विस्तार का प्रोजेक्ट शामिल हैं। DMK सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसके शासन में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं है। जब उनसे DMK सरकार के तहत टैक्स की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग इस स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ़ हैं और आरोप लगाया कि कूड़े पर भी टैक्स लगाया जा रहा है। विधानसभा चुनावों में इसका करारा जवाब देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...