1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Former PM Patongtarn Shinawatra : पूर्व पीएम पैतोंगतार्न शिनवात्रा पैतोंगतार्न संस्कृति मंत्री के रूप में ली शपथ, थाईलैंड में नई कैबिनेट

Former PM Patongtarn Shinawatra : पूर्व पीएम पैतोंगतार्न शिनवात्रा पैतोंगतार्न संस्कृति मंत्री के रूप में ली शपथ, थाईलैंड में नई कैबिनेट

थाईलैंड की सस्पेंडेड प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने गुरुवार को नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली। ये सब उस वक्त हुआ जब वो एक एथिक्स जांच का सामना कर रही हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Former PM Patongtarn Shinawatra  :  थाईलैंड की सस्पेंडेड प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने गुरुवार को नए कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली। ये सब उस वक्त हुआ जब वो एक एथिक्स जांच का सामना कर रही हैं। जो एक वरिष्ठ कंबोडियाई नेता को दिए गए अपने बयान के लिए नैतिकता जांच के दायरे में हैं।  मंगलवार को प्रधानमंत्री के पद से पैटोंगटार्न शिनावात्रा को निलंबित कर दिया गया, उसी दिन थाईलैंड के राजा ने कैबिनेट की एक सूची को मंजूरी दी, जिसमें वे संस्कृति मंत्री होंगी।

पढ़ें :- Middle East Flights :  मिडिल ईस्‍ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव

दरअसल पैटोंगतर्न के खिलाफ मामला उस वक्त गर्माया जब मई में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर पर झड़प हुई, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई। इसके बाद उनका हून सेन से हुआ एक लीक्ड फोन कॉल वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कंबोडिया से सुलह की कोशिश की। लेकिन इस कॉल को थाई जनता ने झुकने के रूप में देखा। आरोप लगे कि उन्होंने थाईलैंड की साख को नुकसान पहुंचाया। इसी आधार पर उनके खिलाफ एथिक्स उल्लंघन की याचिका दाखिल हुई।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...