1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh Shirin Sharmin Chaudhury : पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार, जानें कारण

Bangladesh Shirin Sharmin Chaudhury : पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार, जानें कारण

बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को मंगलवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh Shirin Sharmin Chaudhury :  बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को मंगलवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खबरों के अनुसार, चौधरी को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (DB) ने लालबाग पुलिस स्टेशन में जन आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के संबंध में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हाल ही में पूर्व स्पीकर धानमंडी में एक रिश्तेदार के घर पर रह रही थी, जहां से उसे मंगलवार सुबह हिरासत में लिया गया।

पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर व्यक्त ​की गहरी चिंता

बांग्लादेशी डेली ढाका ट्रिब्यून ने पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, हमारी जानकारी के अनुसार, जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर उनके खिलाफ राजधानी के बनानी और उत्तरा पुलिस स्टेशनों में केस दर्ज कराया गया। उनके खिलाफ रंगपुर में भी एक केस है।

सूत्रों के हवाले से, ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि जुलाई 2024 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान रंगपुर में गोल्ड वर्कर मुस्लिम उद्दीन के कत्ल का केस चौधरी पर लगाया गया है।

चौधरी ने अप्रैल 2013 से सितंबर 2024 तक बांग्लादेश जातीय संसद की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर रंगपुर-6 निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं।

पढ़ें :- भारत के 2,800 लोगों के लिए जारी हुआ पाकिस्तान का वीजा, बैसाखी समारोहों में शामिल होंगे सभी यात्री

रिपोर्ट्स बताती हैं कि चौधरी ने शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के 27 दिन बाद 2 सितंबर, 2024 को पद छोड़ दिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...