1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health care: डायबिटीज के मरीजों की पेशाब में दुर्गंध आना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत

Health care: डायबिटीज के मरीजों की पेशाब में दुर्गंध आना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत

डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। खाने पीने से लेकर लाइफस्टाइल में किये गए जरा से बदलाव से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं शुगर लेवल बढ़ने पर यह शरीर के कई अंगो पर बुरा असर डालने लगती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। खाने पीने से लेकर लाइफस्टाइल में किये गए जरा से बदलाव से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं शुगर लेवल बढ़ने पर यह शरीर के कई अंगो पर बुरा असर डालने लगती है। इसलिए शुगर की नियमित जांच जरुरी होती है।
साथ ही अगर पेशाब से अजीब तरह की स्मेल आ रही है तो इसके पीछे और कई बीमारियों का संकेत हो सकता है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- दुश्मन आंख लगाए बैठा है, अगर बंट गए तो कटने के लिए रहना तैयार

डायबिटीज में शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है। जब शरीर में इंसुलिन की कमी होती है या इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। इस अतिरिक्त शुगर को शरीर पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के पेशाब से कभी-कभी अजीब बदबू आती है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों में यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) का खतरा भी ज्यादा होता है, जो पेशाब से बदबू आने का एक और कारण होती है।

यूटीआई होने पर पेशाब से तेज बदबू आ सकती है।इसके साथ ही पेशाब करते समय जलन और बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है।

यह एक गंभीर स्थिति होती है, जो तब होती है जब शरीर में बहुत ज्यादा कीटोन बन जाते हैं। यह समस्या अनियंत्रित डायबिटीज के कारण होती है और इससे भी पेशाब से बदबू आ सकती है।

अगर शरीर में पानी की कमी हो तो भी पेशाब का रंग गहरा हो सकता है और उससे बदबू भी आ सकती है। डायबिटीज के मरीजों को डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक होता है।

पढ़ें :- ICC ने दिखाया पाकिस्तान को आईना ,कहा- खेलो या बाहर हो जाओ, सभी मांगें खारिज, बांग्लादेश को भी दिया झटका

पेशाब से अजीब बदबू आने के पीछे लिवर या किडनी की समस्या भी एक कारण हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...