1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोल्ड ड्रिंक पीने से चार बच्चे बीमार, एक की मौत ,तीन बच्चों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोल्ड ड्रिंक पीने से चार बच्चे बीमार, एक की मौत ,तीन बच्चों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

यूपी (UP) के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) में जहानाबाद के निसरा गांव में एक परिवार के चार बच्चों की कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) पीने से हालत खराब हो गई। चारों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया रात एक, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

पीलीभीत। यूपी (UP) के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) में जहानाबाद के निसरा गांव में एक परिवार के चार बच्चों की कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) पीने से हालत खराब हो गई। चारों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया रात एक, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार

जहानाबाद थाना क्षेत्र के निसरा गांव निवासी गुड्डू और जुम्मा के चार बच्चे गुरूवार रात गांव के ही दुकान से कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink)  खरीद कर लाए थे। कोल्ड ड्रिंक पीते ही चारों बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टी होने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने चारों बच्चों आठ वर्षीय जोया, नौ वर्षीय हसन, पांच वर्षीय अलशिफ और एक चार वर्षीय अन्य बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जोया की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जारी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप लगाने से इनकार कर दिया ना ही कोई तहरीर दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह (Rajeev Kumar Singh) ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Raksha Bandhan Special : जब किडनी देकर बहन भाई को खींच लाई मौत के मुंह से, सुशीला बोलीं-भाई की जिंदगी बचाना मेरे जीवन का बड़ा सौभाग्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...