1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. G7 Summit: इटली में जार्जिया मेलोनी से मिले पीएम मोदी, नमस्ते कहकर किया स्वागत

G7 Summit: इटली में जार्जिया मेलोनी से मिले पीएम मोदी, नमस्ते कहकर किया स्वागत

जी7 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इसका आयोजन इटली में हो रहा है। दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं से मुलाकात किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री और जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबान जार्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन 'नमस्ते' कहकर किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

G7 Summit: जी7 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इसका आयोजन इटली में हो रहा है। दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं से मुलाकात किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री और जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबान जार्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन ‘नमस्ते’ कहकर किया। पीएम मोदी स्टेज पर जॉर्जिया मेलोनी के साथ कुछ देर हंसते हुए बात करते भी नजर आए। इसके बाद दोनों नेताओं ने कुछ तस्वीरें क्लिक कराईं।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री मोदी यहां वैश्विक नेताओं के साथ व्यापक मुद्दों पर लगातार द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात कर रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्रों समेत सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं की मुलाकात इटली के दक्षिणी शहर बारी में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...