1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Gahat Dal : इस पहाड़ी दाल के फायदे के कई फायदे हैं, इस रोग की औषधि भी है

Gahat Dal : इस पहाड़ी दाल के फायदे के कई फायदे हैं, इस रोग की औषधि भी है

भारतीय व्यंजन श्रृंखला में थाली में दाल भोजन को संपूर्ण बनाती है। दाल का स्वाद बेजोड़ लगता है। भोजन में दाल की कमी को किसी बिकल्प से पूरा नहीं किया जा सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gahat Dal  : भारतीय व्यंजन श्रृंखला में थाली में दाल भोजन को संपूर्ण बनाती है। दाल का स्वाद बेजोड़ लगता है। भोजन में दाल की कमी को किसी बिकल्प से पूरा नहीं किया जा सकता है। सेहत की खुराक के लिहाज से दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती हैं।  पहाड़ की वादियों में मिलने वाली गहत  दाल की बात ही खास है। ये दाल सर्द मौसम में गर्म तासीर वाली होती है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

प्रोटीन तत्व की अधिकता से यह दाल शरीर को ऊर्जा देती है, साथ ही पथरी के उपचार की औषधि भी है। इस दाल को वैज्ञानिक भाषा में डौली कॉस बाई फ्लोरस नाम से जाना जाता है। यह दाल गुर्दे के रोगियों के लिए अचूक दवा मानी जाती है। उत्तराखंड में 12,319 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इसकी खेती की जाती है। खरीफ की फसल में शुमार गर्म तासीर वाली यह दाल पर्वतीय अंचल में शीतकाल में ज्यादा सेवन की जाती है।

पहाड़ी भूमि में गहत दाल दो प्रजातियां क्रमश: काली व भूरी के रूप मे प्रचलित है। इतना ही नहीं गर्म तासीर के कारण सर्द मौसम में इसकी दाल गुणकारी मानी जाती है और सर्दियों में ज्यादातर इस्तेमाल होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...