1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ढोल-नगाड़ों के साथ घर—घर आये गणेश,बॉलीवुड में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

ढोल-नगाड़ों के साथ घर—घर आये गणेश,बॉलीवुड में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

आज से देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जायेगा। आज हर तरफ​ सिर्फ गणपति बप्पा मोरिया की गूंज है। वैसे तो भगवान गणेश के स्वागत के लिये कई दिनों से तैयारी चल रही थी। जो आज गणेश अगमन के बाद खत्म हुई।

By Sudha 
Updated Date

मुंबई। आज से देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जायेगा। आज हर तरफ​ सिर्फ गणपति बप्पा मोरिया की गूंज है। वैसे तो भगवान गणेश के स्वागत के लिये कई दिनों से तैयारी चल रही थी। जो आज गणेश अगमन के बाद खत्म हुई। आज के दिन सुबह से ही भक्त पंडाल सजाते हैं और ढोल-नगाड़ों व संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने घरों में गणपति भगवान का स्वागत करते हैं। वैसे तो यह 10 दिवसीस पर्व हर जगह मनाया जाता है पर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में इस त्योहार का काफी उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन फिल्मी दुनिया और टीवी के हीरो हीरोइन इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार को मुंबई में बड़ी ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनातें हैं।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

​फिल्मी दुनिया के खूबसूरत अदाकारा शिल्प शेट्टी आज के दिन गणेश चतुर्थी पर अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ती बिराजित कर उनका स्वागत हर साल करती है पर इस बार नहीं कर सकी।वहीं टीवी ​अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हर साल की तरह इस साल भी भगवान गणेश को अपने घर में बिराजमान कर पूजा अर्चाना किया। इसके अलावा कॉमेडियन अभिनेत्री भारती ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपने घर में आज गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान की मूर्ती को बिराजित कर परिवार सहित उनकी पूजा किया। इसके अलावा कई फिल्मी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भगवान गणपति की धूमधाम से पूजा किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...