1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रुद्रपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली का मुंहबोला भाई निकला दरिंदा

रुद्रपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली का मुंहबोला भाई निकला दरिंदा

वॉटर पार्क जा रही नाबालिग को उसकी सहेली के मुंहबोले भाई और चाचा ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया, फिर उसके बाद होटल में ले गए और चार लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने घरवालों को फोन करके इसके बारे में बताया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तराखंड। अपनी सहेली के साथ वॉटर पार्क घूमने गई एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की सहेली के मुंहबोले भाई और उसके चाचा ने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उस नाबालिग को होटल के कमरे में ले जाकर इस दुष्कर्म जैसे घिनौने वारदात को अंजाम दिया। पहले सिर्फ चाचा और भतीजे ने ही उसके साथ रेप किया फिर बाद में दो अन्य युवकों ने भी उसके साथ दरिंदगी की। इस घटना के बाद पीड़िता ने होटल से ही किसी न किसी तरह से परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- लखनऊ में दो छात्रों का अपहरण, महज दो घंटे के भीतर चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, यह घटना रूद्रपुर में हुई है जहां की रहनेवाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सोमवार को अपनी एक सहेली के साथ वॉटर पार्क घुमने के लिए निकली थी। रास्ते में उसकी सहेली का मुंहबोला भाई रास्ते में अपने चाचा के साथ बाइक पर मिला। फिर उन ​दोनों ने सहेली को ऑटो से आने को कहा। उसके बाद पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठाकर वॉटर पार्क ले गए। हांलाकि सहेली वहां पहुंची या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोप है कि इसके बाद वे पीड़िता को एक होटल में ले गए, जहां उसे नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा दो अन्य लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी किशोरी से दुष्कर्म किया।

इन दोनो अन्य लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। दुष्कर्म के बाद सुबह जब नाबालिग को होश आया तो उसने किसी की मदद से अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और इसके बाद परिजन उसे होटल से घर ले गए। इसके बाद उसके परिजन पहले महिला ट्रांजिट कैंप पहुंची। जहां से उन्हें कोतवाली रुद्रपुर भेज दिए गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच शुरू कर दी। कोतवाली में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के प्राथमिक बयान दर्ज कर ली है और उसका मेडिकल करा रही है।

होटल की भूमिका की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

पुलिस का मानना है कि इस सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्थानीय पुलिस होटल प्रबंधन की संदिग्ध भूमिका है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि बिना किसी वैध पहचान पत्र और जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए बिना अभियुक्त को कमरा कैसे दे दिया। पुलिस टीम ने होटल के कमरों और लॉबी के सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर यह पता लगा रही है कि
आरोपी नाबालिग को किस हालत में लेकर आए थे और बाद में आने वाले दो अन्य युवक कौन थे?

पढ़ें :- भोजपुर में जमीनी विवाद में युवक की दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...