1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Stomach Gas : इस मसाले का पानी पिएं तो गैस से तुरंत होगी छूमंतर, महसूस होगा हल्का

Stomach Gas : इस मसाले का पानी पिएं तो गैस से तुरंत होगी छूमंतर, महसूस होगा हल्का

बहुत ज्यादा देर एक ही पोश्चर में बैठने से, बहुत मसालेदार या तला हुआ खाने पर भी पेट में गैस बनने लगती है। पेट की गैस उठना और बैठना तक मुश्किल कर देती है। गैस (Gas) के कारण पेट में दर्द भी होता है और अक्सर असहजता होने लगती है। इसीलिए गैस से छुटकारा पाना जरूरी होता है। यहां जानिए ऐसा कौन सा मसाला है जिसके सेवन से गैस की दिक्कत दूर हो सकती है?

By santosh singh 
Updated Date

Stomach Gas: बहुत ज्यादा देर एक ही पोश्चर में बैठने से, बहुत मसालेदार या तला हुआ खाने पर भी पेट में गैस बनने लगती है। पेट की गैस उठना और बैठना तक मुश्किल कर देती है। गैस (Gas) के कारण पेट में दर्द भी होता है और अक्सर असहजता होने लगती है। इसीलिए गैस से छुटकारा पाना जरूरी होता है। यहां जानिए ऐसा कौन सा मसाला है जिसके सेवन से गैस की दिक्कत दूर हो सकती है? साथ ही, यहां ऐसे और भी कुछ नुस्खे दिए जा रहे हैं जिन्हें आप आजमाकर देख सकते हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बरी होते ही फूटा विनेश फोगाट का गुस्सा, बोलीं-'पूरा सिस्टम बचाने में लगा था...', हाईकोर्ट में देंगी चुनौती

पिएं जीरा पानी

जीरा विटामिन ए, सी, ई, के और बी विटामिंस के साथ ही, मैंग्नीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और पौटेशियम का अच्छा स्त्रोत होता है। ऐसे में शरीर को जीरा से कई फायदे मिलते हैं।खासतौर से गैस की दिक्कत में जीरा (Cumin) का सेवन किया जा सकता है. गैस से राहत पाने के लिए जीरा पानी (Jeera Water) बनाकर पिएं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर पका लें। इस पानी को छानकर हल्का गर्म ही पीने से गैस से राहत मिल जाती है।

अदरक की चाय

एक कप पानी में अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर पकाएं. इस पानी को छानने के बाद इसमें हल्का शहद डालकर पकाया जा सकता है। अदरक का पानी (Ginger Water) पेट को राहत देता है, गैस दूर करता है और इससे पेट में होने वाले दर्द से भी राहत मिल जाती है।

पढ़ें :- WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण मामले में बरी, बजरंग पुनिया ने कहा कि हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

हींग का पानी

गैस पर हींग के पानी का भी कमाल का असर नजर आता है। हींग का पानी पावरफुल मसाला है। चुटकीभर हींग को हल्के गर्म पानी में डालकर तुरंत पी लें। इसे खासतौर से खाली पेट पीने पर फायदे मिलता है। हींग का पानी पेट की गैस और ब्लोटिंग को दूर करने में असर दिखाता है।

छाछ

मसाले वाली छाछ पीने पर गैस की दिक्कत दूर हो सकती है।इसके लिए छाछ में अदरक, नमक और काली मिर्च डालकर पिया जा सकता है। इसमें धनिया के पत्ते काटकर भी डाल सकते हैं। इससे पेट को राहत मिलती है और पेट फूलने की दिक्कत से राहत मिल जाती है सो अलग।

अजवाइन का पानी

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : सीएम योगी ने विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

पेट के लिए फायदेंमद मसालों में अजवाइन भी शामिल है।अजवाइन (Ajwain) के सेवन से पेट से जुड़ी दिक्कतें कम होने लगती हैं। अजवाइन के दानों को पानी में मिलाकर उबालें और पी लें। इसके अलावा, अजवाइन को भूनकर और पीसकर खा सकते हैं और ऊपर से एक गिलास पानी पी सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...