1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कंगना रनौत का दो टूक बयान, बोलीं-अगर चिराग और हमारे बीच रोमांस होता तो अब तक हो गए होते बच्चे

कंगना रनौत का दो टूक बयान, बोलीं-अगर चिराग और हमारे बीच रोमांस होता तो अब तक हो गए होते बच्चे

बीजेपी सांसद और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान (Union Minister and LJP Supremo Chirag Paswan) के साथ अपने संबंधों की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस विषय पर खुलकर अपनी बात कही।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान (Union Minister and LJP Supremo Chirag Paswan) के साथ अपने संबंधों की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस विषय पर खुलकर अपनी बात कही। कंगना ने कहा कि मैं चिराग पासवान (Chirag Paswan) को बीते दस वर्षों से जानती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बीच अगर रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते।

पढ़ें :- अखिलेश ने संसद में पूछा- महिला आरक्षण बिल को लेकर जल्दबाजी क्यों? सरकार जनगणना नहीं कराना चाहती

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में भी बात की। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सिर पर बेवजह ऐसा ताज नहीं पहना सकती, जिसके वह हकदार नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने PM मोदी की जमकर तारीफ की। महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की शख्सियत समानता पर आधारित है। चुनाव जीतने के लिए वह महिला वोटरों को खुश क्यों नहीं करना चाहेंगे? आपको बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

‘मिले ना मिले हम’ फिल्म में साथ-साथ करने वाले दोनों कलाकारों (नेताओं) की संसद में हुई मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में कंगना से पासवान के साथ उनकी वायरल तस्वीरों के बारे में पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। इससे पहले फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की तैयारी पर जब उनसे दोनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने कहा था,कि प्लीज कम से कम संसद में तो हमें बख्श दीजिए। मैं चिराग को काफी समय से जानती हूं। वह एक अच्छे दोस्त हैं। लोग सिर्फ इसलिए उनके पीछे पड़े हैं क्योंकि उन्होंने मुझे कई बार हंसाया। अब तो वह मुझे देखते ही अपना रास्ता बदल लेते हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  और चिराग पासवान (Chirag Paswan)  ने 2011 की फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। तनवीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म चिराग की पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई थी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह राजनीति में आ गए। ।

पढ़ें :- 'लोकसभा में पेश किए जा रहे तीन विधेयकों का असली मुद्दा परिसीमन है, महिला आरक्षण नहीं...' कांग्रेस का बड़ा दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...