1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आम बजट 2024-25 भारत की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करेगा : योगी आदित्यनाथ

आम बजट 2024-25 भारत की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करेगा : योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) द्वारा सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी आम बजट 2024-25, 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।

By santosh singh 
Updated Date

Union Budget 2024: मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट पेश कर दिया है। इस बजट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) द्वारा सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी आम बजट 2024-25, 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

उन्होंने कहा कि आम बजट 2024-25 ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है। सीएम योगी​ (CM Yogi) ने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और वंचित को वंचना से मुक्त कराने का रोडमैप है।

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

श्री योगी ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। ‘नए भारत’ को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन।

पढ़ें :- बहू को बचाने आई ताई, भतीजे ने कुल्हाड़ी से काट डाला; सीतापुर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...