1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Georgian Parliament : जॉर्जियाई संसद में सांसदों के बीच मारपीट,विवादास्पद विधेयक को लेकर जमकर चले लात-घूंसे

Georgian Parliament : जॉर्जियाई संसद में सांसदों के बीच मारपीट,विवादास्पद विधेयक को लेकर जमकर चले लात-घूंसे

जॉर्जियाई संसद में  एक विवादास्पद नए कानून पर चर्चा के दौरान सोमवार को सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Georgian Parliament : जॉर्जियाई संसद में  एक विवादास्पद नए कानून पर चर्चा के दौरान सोमवार को सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पूरा विवाद  एक विवादास्पद विधेयक को लेकर हुआ।  ‘विदेशी एजेंटों’ के बारे में इस बिल को सत्तारूढ़ दल पास करवाना चाहता है। इस विधेयक  का जहां घरेलू स्तर पर विरोध हो रहा है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

खबरों के अनुसार, सत्ताधारी दल के नेता मामुका मदीनाराडज़े को संसद में बोलते समय एक विपक्षी सदस्य सांसद अलेको एलिसाश्विली द्वारा मुक्का मारते हुए नजर आए. इसके बाद संसद लड़ाई के मैदान में बदल जाती है और दोनों पक्षों के कई सांसद एक दूसरे से उलझ जाते है।

इस विधेयक ने यूरोपीय देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ तनाव पैदा कर दिया है, जिन्होंने इसका विरोध किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...