1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘गुजरात-पंजाब के 1000 स्कूलों की करा लें जांच’, अरविंद केजरीवाल का बीजेपी को खुला चैलेंज

‘गुजरात-पंजाब के 1000 स्कूलों की करा लें जांच’, अरविंद केजरीवाल का बीजेपी को खुला चैलेंज

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पंजाब और गुजरात के सरकारी स्कूलों की संयुक्त जांच (Joint investigation) कराने की खुली चुनौती दी है। यह पलटवार केजरीवाल ने बीजेपी द्वारा पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में किया। उन्होंने कहा कि दोनों दल अपने-अपने राज्यों के 1,000-1,000 स्कूलों की सूची साझा करें ताकि मीडिया व जनता के सामने इनका लाइव निरीक्षण कराया जाए।

By Sushil Sah 
Updated Date

चंडीगढ़। अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पंजाब और गुजरात के सरकारी स्कूलों की संयुक्त जांच (Joint investigation) कराने की खुली चुनौती दी है। यह पलटवार केजरीवाल ने बीजेपी द्वारा पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में किया। उन्होंने कहा कि दोनों दल अपने-अपने राज्यों के 1,000-1,000 स्कूलों की सूची साझा करें ताकि मीडिया व जनता के सामने इनका लाइव निरीक्षण कराया जाए।

पढ़ें :- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली मॉडल बनाम गुजरात मॉडल पर खुली बहस का न्योता

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी गुजरात में पिछले 30 वर्षों से सत्ता में है, जबकि पंजाब में ‘आप’ की सरकार को केवल साढ़े चार साल हुए हैं। हम पंजाब के 1,000 बेहतरीन सरकारी स्कूलों की सूची बीजेपी को देने के लिए तैयार हैं। बीजेपी भी गुजरात के अपने 1,000 बेहतरीन स्कूलों की सूची हमें दे। इसके बाद दोनों पार्टियों के नेता, मीडिया और आम जनता मिलकर इन स्कूलों का दौरा करें, ताकि देश को सच्चाई का पता चल सके।

बीजेपी पर लगाया ‘फर्जी और AI वीडियो’ के इस्तेमाल का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने ये दावा किया हैं कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो दिखाए जा रहे हैं, वे या तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से डॉक्टर्ड यानी छेड़छाड़ किए गए हैं या फिर साल 2018 के पुराने वीडियो हैं, जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

‘साढ़े चार साल में बदला पंजाब के स्कूलों का चेहरा’

पंजाब सरकार की पीठ थपथपाते हुए ‘आप’ संयोजक ने कहा कि साल 2022 में सत्ता संभालने के बाद से राज्य के शिक्षा स्तर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। पंजाब के कुल 19,700 सरकारी स्कूलों में से 19,200 स्कूलों का बुनियादी ढांचे में पूरी तरह से सुधार किया जा चुका है। केजरीवाल ने नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि यदि कोई भी नागरिक स्कूल की वास्तविक कमी को सामने लाता है, तो सरकार उसमें तुरंत सुधार करेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर पूरे राज्य को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस चुनौती के बाद पंजाब और गुजरात के ‘शिक्षा मॉडल’ को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...