1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बारिश में भीगने के लिए हो जाएं तैयार! IMD ने मॉनसून को लेकर दिया बड़ा अपडेट

बारिश में भीगने के लिए हो जाएं तैयार! IMD ने मॉनसून को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Monsoon 2025 Update: मौजूदा समय में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज एक जैसा नजर नहीं आ रहा है। इन दिनों कई शहरों में तेज आंधी और बारिश हो रही है, जबकि कुछ शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल में मॉनसून जल्द ही दस्तक देने जा रहा है। वहीं, अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में आंधी चलने के साथ बारिश के आसार हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 23 मई से 28 मई के बीच यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 23 व 24 मई को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि और उत्तराखंड में 23 व 24 मई को भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में 23 मई से 26 मई के बीच बिजली गिरने व गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। 23 से 25 मई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश हवाएं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने चलने की संभावना है। 23 मई को झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 24 मई को संभावना है। ओडिशा में 27 और 28 मई भारी बारिश के आसार हैं।

28 मई तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश के आसार हैं। गुजरात में 28 मई तक और मराठवाड़ा में 23 मई तक ऐसा मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावनाएं जताई हैं। मध्य भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं। दक्षिण राज्य केरल, कर्नाटक में 28 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचैरी, करईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना में अगले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...