1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghaziabad News : मुरादनगर श्मशान घाट में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लगी शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे

Ghaziabad News : मुरादनगर श्मशान घाट में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लगी शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे

यूपी (UP) के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर श्मशान घाट (Muradnagar Crematorium) में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पानी की टंकी (Water Tank) पर लगी शटरिंग गिर गई है। मलबे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर दबे होने की आशंका है। करीब छह लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी (UP) के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर श्मशान घाट (Muradnagar Crematorium) में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पानी की टंकी (Water Tank) पर लगी शटरिंग गिर गई है। मलबे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर दबे होने की आशंका है। करीब छह लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

पढ़ें :- उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन, सीएम बोले-हमारी प्राथमिकता वहां फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है

मुरादनगर की उखलारसी कॉलोनी (Ukhlarsi Colony of Muradnagar) में मांबा मार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर में जल निगम (Jal Nigam) द्वारा पानी की टंकी (Water Tank) बनाई जा रही है। इसके निर्माण में शेटरिंग लगाई गई है। रविवार को अचानक शेटरिंग गिर गई। हादसे में मलबे में छह मजदूर दब गए। सभी मजदूरों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर भारी भीड़ लग गई। नगर की उखलारसी कॉलोनी (Ukhlarsi Colony) में मांबा मार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर में जल निगम (Jal Nigam)  द्वारा एक ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा है। टैंक के निर्माण को लेकर शटरिंग लगाई गई है। रविवार सुबह 9:30 के आसपास करीब 11 मजदूर निर्माण कार्य के लिए ऊपर चढ़ गए। इसी बीच शटरिंग भरभराकर गिर गई। शटरिंग के मलबे में छह मजदूर दब गए। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मलबे से मजदूरों को बाहर निकलना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायल मजदूरों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मौके पर नगर पालिका जल निगम (Jal Nigam)  व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।

घायलों की देखें सूची

पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

विनोद पुत्र नरपत मौर्य उम्र 23 वर्ष पटपड़ागंज बरेली

सत्येंद्र पुत्र पन्नालाल उम्र 28 वर्ष पता पटपड़ागंज बरेली

राहुल पुत्र मुन्नालाल उम्र 22 वर्ष पता सैजनी बदायूं

दिनेश पुत्र महेंद्र पाल उम्र 26 वर्ष पता सानडी बदायूं

रिंकू पुत्र ओम शरण उम्र 24 वर्ष सैजनी बदायूं

पढ़ें :- जीजीआईसी बाराबंकी में गश खाकर गिरीं की 18 छात्राएं, सुबह प्रार्थना के बाद हुई घटना, सामने आई ये वजह

वीरेश पुत्र मानसिंह उम्र 22 वर्ष बंदिया बरेली

आदेश पुत्र ओम शरण उम्र 20 वर्ष सैजनी बदायूं

सूरजपाल पुत्र रामशरण उम्र 25 वर्ष पता गोविंदपुर शाहजहांपुर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...