1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghosi assembly by-election: घोसी उपचुनाव के लिए सपा ने सुधाकर सिंह को बनाया प्रत्याशी, इनके बारे में जानिए

Ghosi assembly by-election: घोसी उपचुनाव के लिए सपा ने सुधाकर सिंह को बनाया प्रत्याशी, इनके बारे में जानिए

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने घोसी उपचुनाव के लिए सुधार सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi assembly by-election: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने घोसी उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि राज्य में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 सितंबर को मतदान होंगे और 8 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव
बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। हालांकि, बीते दिनों उन्होंने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद घोसी सीट रिक्त हो गई थी। वहीं, अब यहां पर चुनाव होने जा रहा है।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

भाजपा दारा सिंह चौहान को बनायेगी प्रत्याशी
बताया जा रहा है कि, भाजपा दारा सिंह चौहान को ही अपना प्रत्याशी बनायेगी। दारा सिंह चौहान बीते दिनों भाजपा की सदस्यता लिए थे। बता दें कि, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले दारा सिंह चौहान भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। हालांकि, अब वो फिर भाजपा में वापस लौट आए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...