1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Good News : IRCTC 1 सितंबर से चलाएगा भारत गौरव ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं के होंगे दर्शन, जानें कितना होगा किराया

Good News : IRCTC 1 सितंबर से चलाएगा भारत गौरव ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं के होंगे दर्शन, जानें कितना होगा किराया

बिहार के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर है। यदि आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) खास मौका लेकर आया है। IRCTC 1 सितंबर 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train)  चलाने जा रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर है। यदि आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) खास मौका लेकर आया है। IRCTC 1 सितंबर 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train)  चलाने जा रहा है। इस ट्रेन के जरिए 8 रात और 9 दिन की धार्मिक यात्रा शुरू होने जा रही है। IRCTC की ओर से ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा शुरू की जा रही है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) के पैकेज कोड EZBG-32 के तहत यह यात्रा बेतिया से शुरू होगी।

पढ़ें :- उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देखना है 'वैली ऑफ फ्लावर्स' का जादुई नजारा तो IRCTC 6 दिनों का लेकर आया स्पेशल ट्रेकिंग पैकेज

 

इन धार्मिक स्थलों का कराया जाएगा दर्शन

इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर (Ujjain Mahakaleshwar)  और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirling) , नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (Nashik Trimbakeshwar Jyotirling), शिरडी के साईं बाबा (Shirdi Sai Baba)  और छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (Chhatrapati Sambhajinagar Ghrishneshwar Jyotirling) के दर्शन शामिल हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को एलोरा की गुफाओं का भी भ्रमण कराया जाएगा।

इतनी सीटें अभी हैं उपलब्ध

पढ़ें :- TTE reveals railway secret: कुछ शर्तों के साथ कर सकते हैं स्लीपर टिकट पर ही, AC कोच में सफर

IRCTC के मुताबिक, इस भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) में इकोनॉमी क्लास की 120 और स्टैंडर्ड क्लास की 40 सीटें उपलब्ध हैं। कंफर्ट क्लास में फिलहाल सीट सभी बुक बताई गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास शामिल हैं।

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC के इस पैकेज को ऑल-इंक्लूसिव रखा गया है। इस पैकेज में रेल यात्रा, स्थानीय परिवहन, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, ऑनबोर्ड सुरक्षा, यात्रा बीमा और IRCTC की आतिथ्य सेवाएं शामिल हैं। कितना है किराया 3rd Ac शुल्क 32550 रुपए प्रति यात्री 2nd AC शुल्क 39425 रुपए प्रति यात्री Sleeper शुल्क 18160 रुपए प्रति यात्री इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) में यात्री बिहार और आसपास के 14 स्टेशनों से सवार हो सकेंगे। जिन स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा दी गई है, उनमें बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदार नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी शामिल हैं। इस तरह से बिहार के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री IRCTC की हेल्पलाइन 8595937731/32 या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...