HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अलविदा 2022 : भारत ने पकड़ी 5G Speed , ये हैं 2022 की बड़ी कारोबारी सुर्खियां

अलविदा 2022 : भारत ने पकड़ी 5G Speed , ये हैं 2022 की बड़ी कारोबारी सुर्खियां

वर्ष 2022 आर्थिक उठा पटक वाला साल रहा है। व्यापार और उपभोक्ता दोनों संतुलन बनाने की कोशिश करते दिखे।  कोरोना के बाद मुक्त रूप से व्यापार करने की आजादी वाला साल इसे कहा जाय तो गलत न होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

अलविदा 2022 :  वर्ष 2022 आर्थिक उठा पटक वाला साल रहा है। व्यापार और उपभोक्ता दोनों संतुलन बनाने की कोशिश करते दिखे।  कोरोना के बाद मुक्त रूप से व्यापार करने की आजादी वाला साल इसे कहा जाय तो गलत न होगा। पूरी दुनिया डर के साये से बाहर निकल कर इस वर्ष में खुली हवा में सांस लिया।  महामारी कोरोना ने 2020 और 2021 को तो अपने पंजे मे जकड़ लिया था। वर्ष 2022 वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटने का इंतजार करने वाले लोगों की उम्मीदों पर यूक्रेन और रशिया ने पानी फेर दिया।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला क्या किया, पूरी दुनिया सहम गई। अर्थव्यवस्था को ईंधन देने वाले कच्चे तेल से लेकर जीवन रेखा खादृय गेहूं ने , पूरी दुनिया को किल्लत और महंगाई के पंजे ले लिया। पाकिस्तान, श्रीलंका से लेकर ब्रिटेन और अमेरिका तक अर्थव्यवस्थाओं की चूलें हिल गई।

गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने
2022 का साल भारत के लिए भी परीक्षा का साल रहा। कच्चे तेल की महंगाई ने कई चुनौतियों को जन्म दिया। तेल के चलते भारत में सब कुछ महंगा हो गया।  महंगाई की यह आंच आरबीआई तक भी पहुंची, जिसके चलते बीते 2 साल से शांत पड़ी रहीं ब्याज दरों में ज्वार भाटा आने लगा।  वहीं इस साल लोगों ने twitter uproar, देशी स्टार्टअप की चमक फीकी पड़ना और दुनिया भर में cryptocurrency का धूल में मिलना भी देखा।  इन मुश्किलों के बीच कई अच्छी खबरों ने भी जगह बनाई। भारतीय कारोबारी गौतम अडानी इस साल लंबी छलांग मारते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने। वहीं साल का अंत आते-आते भारतीय युवाओं को 5G का तोहफा मिला।

यूक्रेन युद्ध
खबरों के लिहाज से देखा जाए तो 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ यूक्रेन से युद्ध अप्रैल आते आते कच्चे तेल ने 80 से 140 डॉलर प्रति बैरल का नापा। वहीं यूरोप सहित दुनिया भर में गैस के लिए हाहाकार मचा । रूस युद्ध का सीधा असर गेहूं पर भी पड़ा। यूक्रेन और रूस में दुनिया भर का 25 प्रतिशत गेहूं पैदा होता है। ऐसे में यह युद्ध अभी भी देशों की जेब और लोगों के पेट पर बुरी दृष्टि बनाये है।

RBI ने 2 साल बाद बढ़ाई ब्याज दरें ,सस्ते लोन का दौर भी खत्म
यूक्रेन युद्ध और अन्य कारणों के चलते अप्रैल आते आते देश में महंगाई की आग भड़क चुकी थी। हालात इतने पेचीदा थे कि इस साल मई में एक इमरजेंसी बैठक आहूत करते हुए रिजर्व बैंक ने 2020 के बाद पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। इस बढ़ोत्तरी के ऐलान के साथ ही देश में सस्ते लोन का दौर भी खत्म हो गया। मई में शुरू  ये क्रम दिसंबर तक जारी है। बीते 5 बार में रिजर्व बैंक ब्याज दरों में 2.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

Twitter डील
इस साल की बड़ी कारोबारी घटनाओं में ट्विटर की डील भी रही।  एलन मस्क ने अप्रैल में अचानक ट्विटर को खरीदने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। करीब 6 से 7 महीने तक कभी हां कभी ना के बाद 27 अक्टूबर को मस्क ने ट्विटर डील पूरी करने का ऐलान कर दिया।

LIC IPO
इस साल देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ आया। इस आईपीओ को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। इसका लिस्टिंग प्राइस 949 रुपये था। लेकिन करीब 9 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ यह शेयर 867.2 पर लिस्ट हुआ। इसके बाद से यह शेयर नुकसान दिखा रहा है। करीब 35 प्रतिशत गिरकर यह शेयर करीब 671.65 तक लुढ़क चुका है।

टाटा की हुई Air India
देश की बड़ी आर्थिक घटनाओं में टाटा समूह द्वारा सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया का अधिग्रहण भी था। महाराजा के नाम से विख्यात घाटे में चल रही एयर इंडिया 27 जनवरी को आधिकारिक रूप से टाटा समूह के हाथ में चली गई। एयर इंडिया की बिक्री के लिए टाटा समूह के साथ 18,000 करोड़ रुपये में शेयर खरीद समझौता किया था।

अडानी का सिक्का
यह साल यदि गौतम अडानी का कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ब्लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2022 में गौतम अडानी की संपत्ति दुनिया के किसी भी शख्स के मुकाबले सबसे तेजी से बढ़ी है। इस समय वे बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलोन मस्क के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस साल उनकी निजी संपत्ति में 49 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। जिसके चलते अडानी बिल गेट्स और वारेन बफेट को पीछे छोड़कर आगे निकल गए। अब 125.5 बिलियन डॉलर की निवल संपत्ति के साथ-साथ अडानी ने मशहूर कारोबारी और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ चुके हैं।

5G Speed
मुकेश अंबानी ने आज से 5 साल पहले 4जी को लॉन्च करते समय डेटा को भविष्य का ईंधन कहा था। यह बाद आज सच होती दिख रही है। भारत अब 5जी की दुनिया में प्रवेश कर चुका है। इसी साल 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5जी की शुरुआत की है। रिलायंस जियो और एयरटेल देश के कई शहरों में सेवाएं शुरू कर चुके हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...