1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Government Jobs: झारखंड सरकार ने 10 वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

Government Jobs: झारखंड सरकार ने 10 वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

झारखंड में चौकीदार भर्ती घोषणा की गई है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह भर्ती झारखंड गृह विभाग, सह जिला दंडाधिकारी, दुमका के लिए निकली है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jharkhand government released recruitment: झारखंड में चौकीदार भर्ती घोषणा की गई है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह भर्ती झारखंड गृह विभाग, सह जिला दंडाधिकारी, दुमका के लिए निकली है।

पढ़ें :- अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे पैतृक गांव, कहा- भतीजी की शादी के बाद देंगे सारे सवालों का जवाब

वैकेंसी डिटेल्स 

  • सीधी भर्ती : 246
  • बैकलॉग भर्ती : 82
  • कुल पदों की संख्या : 328

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास
  • उम्मीदवारों को साईकिल चलाना आना चाहिए
  • संबंधित बीट क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए

एज लिमिट

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष है
  • अनारक्षित दिव्यांगजन : अधिकतम 45 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 37 वर्ष
  • दिव्यांगजन : अधिकतम 47 वर्ष
  • महिला अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 38 वर्ष

शारीरिक योग्यता

  • हाइट : समान्य/ईडब्ल्यूएस : हाइट 160 सेमी
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 160 सेमी
  • SC/ST : 155 सेमी
  • महिला : न्यूनतम हाइट 148 सेमी
  • एक किमी की दौड़ पुरुषों को 5 मिनट या इससे पहले तय करना होगी। इसके 20 अंक मिलेंगे।
  • 06 मिनट तक दौड़ लगाने वालों को 10 अंक मिलेंगे।
  • महिलाओं को 8 मिनट या इससे पहले दौड़ पूरी करनी होगी।

सैलरी 

  • पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार 5,200-20,200, ग्रेड पे-1800
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • रिटन एग्जाम
  • फिजिकल टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट
  • मेडिकल टेस्ट

ऐसे करें आवेदन 

झारखंड गृह विभाग, दुमका की ऑफिशियल वेबसाइट dumka.nic.in पर जाएं।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें :

उपायुक्त, दुमका का कार्यालय
जिला सामान्य शाखा
समाहरणालय भवन, ब्लॉक – ए
दुमका, पिन कोड – 814101

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...