IPL Matches in M. Chinnaswamy Stadium : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। जिससे पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर सस्पेंस था, लेकिन कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को कर्नाटक सरकार से आधिकारिक अनुमति मिल गयी है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा।

क्रिकबज के अनुसार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने इस बात की पुष्टि है कि एक्सपर्ट कमेटी, जो 13 मार्च को इंस्पेक्शन और मॉक डेमोंस्ट्रेशन के बाद वेन्यू पर किए गए इंफ्रास्ट्रक्चरल बदलावों से संतुष्ट थी, उसने कर्नाटक सरकार को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद सरकार ने केएससीए को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने के लिए हरी झंडी दे दी।
केएससीए ने एक मीडिया रिलीज़ में कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज पहले विधान सौध में कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी और केएससीए, आरसीबी और एनडीए के प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग के दौरान, एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में की गई तैयारियों और नियमों के पालन के उपायों के बारे में बताया गया था।”
गौरतलब है कि पिछले सीजन आरसीबी की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी। इसके बाद इस वेन्यू पर मैचों के आयोजनों को लेकर संकट के बादल घिरे रहे हैं। चर्चा यह भी रही थी कि आरसीबी के मैच किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जा सकते हैं। फिलहाल, कर्नाटक सरकार से अनुमति मिलने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।