1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी 15 करोड़ गरीब को मिलता रहेगा मुफ्त राशन

यूपी के गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी 15 करोड़ गरीब को मिलता रहेगा मुफ्त राशन

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में कहा था कि होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर दिया जायेगा। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ।  2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में कहा था कि होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर दिया जायेगा।  साथ ही यह खबर सामने आई है कि यूपी में मुफ्त राशन वितरण योजना इस माह से नहीं बंद होने वाली है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि यह वितरण 2024 लोकसभा चुनाव तक किया जाएगा। इसका प्रस्ताव खाद्य एवं रसद विभाग ने शासन को भेज दिया है।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने लोगों को अपनी तरफ लुभाने के लिए अलग अलग तरीके से आश्वासन दिया था।   जिसने कहा था कि मुफ्त राशन योजना जारी रखने का वादा भी किया था ।  प्रदेश में इस योजना के 15 करोड़ लाभार्थी हैं। खाद्य व रसद विभाग की ओर से भेजे प्रस्ताव में अवधि का जिक्र नहीं है, इसे सरकार की मंशा पर छोड़ा गया है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार दिसंबर से मार्च तक मुफ्त राशन देने का ऐलान किया था है। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो यानी तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...